jo hamape guzaratii hai tanahaa kise samajhaae.N
- Movie: Mohabbat Isko Kahte Hain
- Singer(s): Suman Kalyanpur
- Music Director: Khaiyyam
- Lyricist: Majrooh Sultanpuri
- Actors/Actresses: Shashi Kapoor, Nanda
- Year/Decade: 1965, 1960s
View: Plain Text, हिंदी Unicode,
जो हम पे गुज़रती है तनहा किसे समझाएँ
तुम भी तो नहीं मिलते, जाएँ तो किधर जाएँ ...
समझा है न समझेगा इस ग़म को यहाँ कोई
बेदर्दों की बस्ती है, हमदर्द कहाँ कोई
जो सिर्फ़ तुम्हारा है, वो दिल किसे दिखलाएँ
जो हम पे गुज़रती है ...
जब जान-ए-वफ़ा तेरी फ़ुरक़त ना सताएगी
वो सुबह कब आएगी, वो शाम कब आएगी
कब तक दिल-ए-नादाँ को हम वादों से बहलाएँ
तुम भी तो नहीं मिलते ...
आजा कि मुहब्बत की मिटने को हैं तसवीरें
पहरे हैं निगाहों पे और पाँव में ज़ंजीरें
बस में ही नहीं वरना हम उड़के चले आएँ
जो हम पे गुज़रती है ...
Comments/Credits:
% Date: January 14 2002 % Credits: Har Mandir Singh "Hamraaz" % Comments: GEETanjali series