Browse songs by

jo biit chukii so biit chukii

Back to: main index
View: Plain Text, हिंदी Unicode, image


जो बीत चुकी सो बीत चुकी (२)
अब उसकी याद सताये क्यों
जो बीत चुकी सो बीत चुकी (२)

खुश रहने वाली सूरत पे चिंता की बदली छाये क्यों (२)
जो बीत चुकी सो बीत चुकी (२)

सामाँ कर दिल बहलाने का प्याले मे डुबो दे सब चिंता (२)
वह दिन जो पिये जा कहता था (२)
अब जाम वही ठुकराये क्यों

फूलों से जिसको नफ़रत हो उनकी खुशबू से वहशत हो (२)
जिस दिल की मचलना आदत हो (२)
फिर कोई उसे बहलाये क्यों (२)

Comments/Credits:

			 % Transliterator: K Vijay Kumar
		     
View: Plain Text, हिंदी Unicode, image