jo bhii buraa bhalaa hai, allaah jaanataa hai
- Movie: Best of Sajda
- Singer(s): Lata Mangeshkar, Jagjit Singh
- Music Director:
- Lyricist: Akhtar
- Actors/Actresses:
- Year/Decade: unknown
View: Plain Text, हिंदी Unicode,
ल: जो भी बुरा भला है, अल्लाह जानता है
बन्दे के दिल में क्या है, अल्लाह जानता है
ज: ये फ़र्श-ओ-अर्श क्या है, अल्लाह जानता है
परदों में क्या छिपा है, अल्लाह जानता है
ल: जा कर जहाँ से कोई, वापस नहीं है आता
वो कौन सी जगह है, अल्लाह जानता है
ज: नेकी बदी को अपनी, कितना ही तू छिपाये
अल्लाह को पता है, अल्लाह जानता है
ल: ये धूप छाओं देखो, ये सुबह शाम देखो
सब क्यूं ये हो रहा है, अल्लाह जानता है
ज: क़िस्मत के नाम को तो, सब जानते हैं लेकिन
किस्मत में क्या लिखा है, अल्लाह जानता है
<ब्र/>Dictionary : <ब्र/>1. बन्दे - person<ब्र/>2. फ़र्श-ओ-अर्श - earth & sky<ब्र/>3. नेकी-बदी - virtue & vice<ब्र/>
Comments/Credits:
% Transliterator: Ravi Kant Rai (rrai@plains.nodak.edu) % Credits: Ramesh Hariharan (rameshh@acad1.tp.ac.sg) % Editor: Anurag Shankar (anurag@chandra.astro.indiana.edu)