jis dharatii ke a.ng a.ng par ... vatan ke rakhavaale
- Movie: Watan Ke Rakhwaale
- Singer(s): Mahendra Kapoor
- Music Director: Laxmikant, Pyarelal
- Lyricist: Majrooh Sultanpuri
- Actors/Actresses: Ashok Kumar, Dharmendra, Sunil Dutt, Sridevi, Divya Rana, Mithun, Moushumi Chatterjee
- Year/Decade: 1987, 1980s
View: Plain Text, हिंदी Unicode,
जिस धरती के अंग अंग पर रंग शहीदों ने डाले -२
उस धरती को दाग़ लगे ना देख वतन के रखवाले
जिस धरती के अंग अंग पर ...
ये राम और गौतम की नगरी प्रेम अहि.म्सा इसकी बोली
गूंजे कहीं सूफ़ी की अजान कहीं गाए संतों की बोली
साँझ सवेरे इनके सिर पर गंगा जमुना आँचल डालें
जिस धरती के अंग अंग पर ...
आने वाले हर दुश्मन को पहले किया है प्यार भी हमने
फिर नहीं माना तो रख दी है गर्दन पर तलवार भी हमने
मोम भी हैं फ़ौलाद भी हैं हम भारत माँ की गोद के पाले
जिस धरती के अंग अंग पर ...