jinnaaraa ... saath tere hai ... jiivan se naa haar
- Movie: Door Ka Raahi
- Singer(s): Kishore Kumar
- Music Director: Kishore Kumar
- Lyricist: A Irshad
- Actors/Actresses: Ashok Kumar, Kishore Kumar, Tanuja, Amit Kumar
- Year/Decade: 1971, 1970s
View: Plain Text, हिंदी Unicode,
जिन्नारा जिन जिन्नारा -४
साथ तेरे है ऊपर वाला वही है सबका रखवाला
जीवन से ना हार जीने वाले बात मेरी तू मान अरे मतवाले
हर ग़म को तू अपना कर और अपना दर्द छुपाकर
बढ़ता चल तू लहरा कर दुनिया के सुख-दुख को बिसरा कर
जीवन से ना हार ...
सुख-दुख जीवन के दो पाए धूप सुनहरी कहीं घनेरे साए
जो सूरज अँधियारे में खो जाए वही लौटकर नया सवेरा लाए
जीवन से ना हार ...
बहती नदिया तुझको याद दिलाए समय जो जाए कभी लौट के फिर ना आए
दीप तो वो जो हवा में जलता जाए खुद को जलाकर जग को राह दिखाए
जीवन से ना हार ...