jin raato.n me.n nii.nd u.D jaatii hai
- Movie: Raat Ki Rani
- Singer(s): Mohammad Rafi
- Music Director: Hansraj Behl
- Lyricist: Arzoo Lucknowi
- Actors/Actresses: Munavvar Sultana, Shyam
- Year/Decade: 1949, 1940s
View: Plain Text, हिंदी Unicode,
जिन रातों में नींद उड़ जाती है, क्या कहर की रातें होती हैं
दरवाजों से टकरा जाते हैं, दीवारों से बातें होती हैं
घिरघिर के जो बदल आते हैं और बिन बरसे खुल जाते हैं
आशाओं की झूठी दुनिया में सूखी बरसातें होती है
जब वो नहीं होते पहलू में और लम्बी रातें होती है
याद आके सताती रहती है और दिल से बातें होती हैं
हँसाने में जो आँसू आते हैं, दो तस्वीरें दिखलाते हैं
हर रोज जनाजे उठाते हैं, हर रोज बारातें होती है
हिम्मत किसकी है जो पुछ सके ये आरजु-ए-सौदाई से
क्यूँ साहिब आखिर अकेले में ये किससे बातें होती हैं
Comments/Credits:
% Transliterator: Ravi Kant Rai (rrai@plains.nodak.edu) % Editor: Anurag Shankar (anurag@astro.indiana.edu)