jiiwan hai madhuban tuu isame.n phuul khilaa
- Movie: Jaasoos
- Singer(s): Talat Mehmood
- Music Director: Anil Biswas
- Lyricist: Indeevar
- Actors/Actresses:
- Year/Decade: unknown
View: Plain Text, हिंदी Unicode,
जीवन है मधुबन
तू इसमें फूल खिला
काँटों से न भर दामन
अब मान भी जा -२
जीवन है मधुबन
( देख ज़रा दिल में
तू है कौन सी मन्ज़िल में ) -२
( उठ जाने दे हर पर्दा
अब और न ख़ुद को छुपा ) -२
जीवन है मधुबन
( दीप जलाता चल
मुसकान लुटाता चल ) -२
( ठोकर से सम्भल ख़ुद भी
औरों को भी राह दिखा ) -२
जीवन है मधुबन
तू इसमें फूल खिला
काँटों से न भर दामन
अब मान भी जा -२
जीवन है मधुबन