jiit hii le.nge baazii ham tum, khel adhuuraa chhuTe na
- Movie: Shola aur Shabnam
- Singer(s): Mohammad Rafi, Lata Mangeshkar
- Music Director: Khaiyyam
- Lyricist: Kaifi Azmi
- Actors/Actresses: Dharmendra
- Year/Decade: 1961, 1960s
View: Plain Text, हिंदी Unicode,
रफ़ी:
जीत ही लेंगे बाज़ी हम तुम, खेल अधूरा छूटे न
प्यार का बंधन, जन्म का बंधन, जन्म का बंधन टूटे न
मिलता है जहाँ धरती से गगन, आओ वहीं हम जाएं
तू मेरे लिये, मैं तेरे लिये - २
इस दुनिया को ठुकरायें - २
दूर बसा ले दिल की जन्नत - २
जिसको ज़माना लूटे ना, प्यार का बंधन
लता:
मिलने की खुशी ना मिलने का गम, खत्म ये झगड़े हो जाएं
तू तू ना रहे, मैं मैं ना रहूँ - २
इक दूजे मैं खो जाएं - २
मैं भी ना छोड़ूं पल भर दामन - २
तू भी पल भर रूठे ना, प्यार का बंधन ...
Comments/Credits:
% Transliterator: Ravi Kant Rai (rrai@plains.nodak.edu) % Editor: Anurag Shankar (anurag@astro.indiana.edu)