jiinevaale o matavaale zi.ndagii se pyaar kar
- Movie: Sanskaar
- Singer(s): Lata Mangeshkar
- Music Director: Roshan
- Lyricist: Shailendra Singh
- Actors/Actresses: Purnima, Mumtaz Shanti, Veera
- Year/Decade: 1952, 1950s
View: Plain Text, हिंदी Unicode,

जीनेवाले ओ मतवाले, ज़िंदगी से प्यार कर, प्यार कर
यूँ ही न बैठ ज़िंदगी में ज़िंदगी से हार कर, प्यार कर
जीनेवाले
(मूरख ना डर, देख अंधेरा)-२
(होगा कभी तो सवेरा)-२
रंज-ओ-ग़म से ज़िंदगी के रूप का सिंगार कर, प्यार कर
जीनेवाले ओ मतवाले, ज़िंदगी से प्यार कर, प्यार कर
जीनेवाले
(जो दुःख भी आये तू झेलता चल)-२
(हर ग़म से खेलता चल)-२
ज़िंदा है तो ज़िंदगी पे जान भी निसार कर, प्यार कर
जीनेवाले ओ मतवाले, ज़िंदगी से प्यार कर, प्यार कर
जीनेवाले
Comments/Credits:
% Transliterator: Srinivas Ganti % Comments: LATAnjali
