jiine ke bahaane laakho.n hai.n
- Movie: Khoon Bhari Maang
- Singer(s): Asha Bhonsle
- Music Director: Rajesh Roshan
- Lyricist: Indeevar
- Actors/Actresses: Shatrughan Sinha, Rakesh Roshan, Rekha, Kabir Bedi, Sonu Walia
- Year/Decade: 1988, 1980s
View: Plain Text, हिंदी Unicode,
( जीने के बहाने लाखों हैं ) -२ जीना तुझको आया ही नहीं
कोई भी तेरा हो सकता है कभी तूने अपनाया ही नहीं
जीने के बहाने ...
क्यों दिल में तेरे अरमान नहीं दुनिया इतनी वीरान नहीं
हर तरफ़ उजाले हैं फिर भी तेरे साथ कोई साया ही नहीं
कोई भी तेरा हो ...
क्या ग़म है जिसका इलाज नहीं कल ना था अगर क्या आज नहीं
हर ग़म का मरहम होता है दिल तूने दिखलाया ही नहीं
कोई भी तेरा हो ...
तू ढूँढ कहीं जो क़रार मिले किसी मोड़ पे भी जो प्यार मिले
प्यासे को जाना पड़ता है सागर चल के आया ही नहीं
कोई भी तेरा हो ...