jii chaahataa hai ab to, duniyaa se ruuTh jaae.N
- Movie: Jhanjhar
- Singer(s): Lata Mangeshkar
- Music Director: C Ramchandra
- Lyricist: Rajinder Krishan
- Actors/Actresses: Motilal, Kamini Kaushal
- Year/Decade: 1953, 1950s
View: Plain Text, हिंदी Unicode,

जी चाहता है अब तो दुनिया से रूठ जाएँ
होंटों पे आ रही हैं अब मौत की दुआएँ - २
(ओ बेवफ़ा ज़माने, दिल को लगा के देखा
सब कुछ लुटा के देखा) - २
अपना समझ के उनको अपना बना के देखा
दिल में बसा के देखा
लेकिन मिलीं वफ़ा के बदले हमें जफ़ाएँ
होंटों पे आ रही हैं अब मौत की दुआएँ
चलते न तीर ग़म के दिल ना अगर लगाते
धोके में आ न जाते
ये दिन न देखते हम आँसू न यूँ बहाते
दो दिन तो मुस्कुराते
घिर-घिर के यूँ न आती अश्कों भरी घटाएँ
होंटों पे आ रही हैं अब मौत की दुआएँ
Comments/Credits:
% Transliterator: K Vijay Kumar % Date: June 8, 1998 % Credits: U.V. Ravindra % Comments: LATAnjali series
