jhuuThaa kahii.n kaa mujhe aisaa milaa
- Movie: Jhoothaa Kahin Ka
- Singer(s): Asha Bhonsle
- Music Director: R D Burman
- Lyricist: Gulshan Bawra
- Actors/Actresses: Neetu Singh, Rishi Kapoor
- Year/Decade: 1979, 1970s
View: Plain Text, हिंदी Unicode,

झूठा कहीं का मुझे ऐसा मिला
जिसे है मेरी वफ़ाओं से गिला
रूठे तू जभी तभी तेरी क़सम जान जाए
कोई समझाए इसे अब तो ज़रा मान जाए
देखे अगर तू प्यार से मुझको
हँस के मैं दे दूँगी पिया जान भी तुझको
हो~ होठों पे घड़ी घड़ी तेरा ही बस नाम आए
कोई समझाए इसे अब तो ज़रा मान जाए..
रोज़ लगें ना प्रीत के मेले
आज तो बेदर्दी मुझे बाहों में ले ले
हो~ देखो निर्मोही बिना बात के ही रूठ जाए
कोई समझाए इसे अब तो ज़रा मान जाए..
Comments/Credits:
% Transliterator: Vinay P Jain % Date: Nov 20, 2002 % Comments: Tere Hamsafar Geet Hain Tere 10 % generated using giitaayan
