Browse songs by

jhuumataa muskaraataa chal

Back to: main index
View: Plain Text, हिंदी Unicode, image


झूमता मुस्कराता चल प्यार में गुनगुनाता चल
ओ मेरे मन हो के मगन सपने ख़ुशी के सजाता चल
झूमता मुस्कराता चल ...

फूलों भरी ये डालियाँ महकी महकी वादियाँ
कलियों का ये निखरा जोबन नज़रों से तू चुराता चल
ओ मेरे मन हो के मगन ...

मौक़ा मिला है सुनहरा उठ गया ग़म का पहरा
आशाओं की धरती पर तू दुनिया नई बसाता चल
ओ मेरे मन हो के मगन ...

View: Plain Text, हिंदी Unicode, image