jhuum jhuum Dhalatii raat
- Movie: Kohra
- Singer(s): Lata Mangeshkar
- Music Director: Hemant Kumar
- Lyricist: Kaifi Azmi
- Actors/Actresses: Waheeda Rehman, Lalita Pawar, Biswajeet
- Year/Decade: 1964, 1960s
View: Plain Text, हिंदी Unicode,
झूम झूम ढलती रात
लेके चली मुझे अपने साथ
झूम झूम ढलती रात ...
जाने कहाँ ले जाये दर्द भरा ये दिल
जैसे सदा देती है खोई हुई मंज़िल
जैसे सदा देती है...
छोड़ो पिया मेरा छोड़ो हाथ
झूम झूम ढलती रात ...
हाल ये है मस्ती का, साँस लगी थमने
उतने रहे प्यासे हम जितनी भी पी हमने
उतने रहे प्यासे हम...
ग़म को बढ़ा गई ग़म की रात
झूम झूम ढलती रात ...
जिसको कोई समझे ना, बात न वो दोहरा
मेरा तेरा जीवन क्या, छाया हुआ कोहरा
मेरा तेरा जीवन क्या ...
किसने सुनी कभी दिल की बात
झूम झूम ढलती रात ...
Comments/Credits:
% Credits: Malini X.Kanth % Comments: A Tribute to Kaifi Azmi % The film is supposed to be based on Daphne du Maurier's Rebecca