Browse songs by

jho.nkaa havaa kaa aaj bhiii

Back to: main index
View: Plain Text, हिंदी Unicode, image


झोंका हवा का आज भी ज़ुल्फ़ें उड़ाता होगा न
तेरा दुपट्टा आज भी तेरे सर से सरकता होगा न
बालों में तेरे आज भी फूल कोई सजता होगा न

ठण्डी हवाएं रातों में तुझको थपकियाँ देती होंगी न
चाँद की ठण्डक ख़्वाबों में तुझको लेके तो जाती होगी न
सूरज की किरणें सुबह को तेरी नींदें उड़ाती होंगी न
मेरे ख़यालों में सनम खुद से ही बातें करती होगी न
मैं देखता हूँ छुप छुप के तुमको महसूस करती होगी न
झोंका हवा का आज भी ज़ुल्फ़ें उड़ाता होगा न ...

काग़ज़ पे मेरी तसवीर जैसी कुछ तो बनाती होगी न
उलट पलट के देखके उसको जी भर के हँसती होगी न
हँसते हँसते आँखें तुम्हारी भर भर आती होंगी न
मुझको ढका था धूप में जिससे वो आँचल भीगोती होगी न
सावन की रिमझिम मेरा तराना याद दिलाती होंगी न
एक एक मेरी बातें तुमको याद तो आती होगी न
याद तो आती होगी न याद तो आती होगी न
क्या तुम मेरे इन सब सवालों का कुछ तो जवाब दोगी न ...

Comments/Credits:

			 % Transliterator: K Vijay Kumar
		     
View: Plain Text, हिंदी Unicode, image