Browse songs by

jhiil rakhuu.N kamal rakhuu.N yaa jaam rakhuu.N

Back to: main index
View: Plain Text, हिंदी Unicode, image


झील रखूँ कमल रखूँ या जाम रखूँ
तेरी आँखों का क्या नाम रखूँ

सावन आह भरे घटा झुक जाये
धूप छुप जाये कहीं छाँव रुक जाये
घटा रखूँ, छाँव रखूँ कि शाम रखूँ
तेरी ज़ुल्फ़ों का क्या नाम रखूँ

सुर्ख होंठों पे हँसी ऐसे खिल जाये
भोर की पहली किरण जैसे मुस्काये
कली रखूँ किरण रखूँ गुल्फ़ाम रखूँ
तेरे होंठों का क्या नाम रखूँ

मेरे ख़्वाबों में कभी तू जो चली आये
मेरी हर साँस गीत नया कोई गाये
गीत रखूँ ग़ज़ल रखूँ क़लाम रखूँ
तेरी सूरत का क्या नाम रखूँ

Comments/Credits:

			 % Transliterator: K Vijay Kumar
		     
View: Plain Text, हिंदी Unicode, image