jalatii hai duniyaa ... pyaar kii gaa.Dii chalatii rahe
- Movie: Johar Mehmood In Hongkong
- Singer(s): Mukesh, Usha Khanna
- Music Director: Kalyanji, Anandji
- Lyricist: Qamar Jalalabadi
- Actors/Actresses: Pran, Mehmood, Aruna Irani, I S Johar, Soniya Sahni
- Year/Decade: 1971, 1970s
View: Plain Text, हिंदी Unicode,
मु : जलती है दुनिया जलती रहे सौ-सौ रंग बदलती रहे
दो : प्यार की गाड़ी चलती रहे अपनी प्यार की गाड़ी चलती रहे
को : प्यार की गाड़ी ...
मु : प्यार की गाड़ी बड़ी निराली जिअतनी भरलो उतनी खाली
को : जिअतनी भरलो उतनी खाली
मु : जात न पूछो पात न पूछो हो दिलवाला या दिलवाली
को : हो दिलवाला या दिलवाली
मु : हे लाला हो कि लाली हो
ऊ : सेठ हो या सेठानी हो
मु : हो राजा हो या रानी हो डरना किसी से क्या
को : क्या
मु : दुनिया काँटे बदलती रहे
दो : ख़ुद ही जल-जल मरती रहे
मु : प्यार की गाड़ी ...
को : प्यार की गाड़ी ...
मु : दिल की टिकटें रूप का डब्बा प्यार का इंजन वाह-वाह रब्बा
को : प्यार का इंजन वाह-वाह रब्बा
मु : लाल झण्डी हाथ में ले के आए बेशक अम्मी-अब्बा
को : आए बेशक अम्मी-अब्बा
मु : हे मामा हो कि मामी हो
ऊ : नाना हो कि नानी हो
मु : दादा हो कि दादी हो डरना किसी से क्या
को : क्या
मु : हाथ familyमलती रहे
दो : कोयला बन के जलती रहे
प्यार की गाड़ी ...
को : प्यार की गाड़ी ...