Browse songs by

jahaa.N talak bhii ye saharaa dikhaa_ii detaa hai

Back to: main index
View: Plain Text, हिंदी Unicode, image


जहाँ तलक भी ये सहरा दिखाई देता है
मेरी ही तरह से अकेला दिखाई देता है

न इतनी तेज़ चले सरफिरी हवा से कहो
शजर पे एक ही पत्ता दिखाई देता है

ये एक अब्र का टुकड़ा कहाँ कहाँ बरसे
तमाम दश्त ही प्यासा दिखाई देता है

वो अलविदा का मंज़र वो छलकती पलकें
पस-ए-ग़ुबार भी क्या क्या दिखाई देता है

View: Plain Text, हिंदी Unicode, image