jahaa.N me.n aayii diivaalii ba.De charaaG jale
- Movie: Taj
- Singer(s): Lata Mangeshkar
- Music Director: Hemant Kumar
- Lyricist: Rajinder Krishan
- Actors/Actresses: Pradeep Kumar
- Year/Decade: 1956, 1950s
View: Plain Text, हिंदी Unicode,
जहाँ में आयी दीवाली बड़े चराग़ जले
हमारे दिल में तेरे ग़म के दाग़ जले
कदम कदम पे चराग़ों का आज मेला है
बुझा हुआ मेरे दिल का दिया अकेला है
कभी न ऐसे किसी की खुशी का बाग़ जले
हमारे दिल में ...
अजीब रंग लिये अब के आयी दीवाली
किसी ने घर को जलाके मनायी दीवाली
उधर चराग़ इधर दिल का दाग़ दाग़ जले
ज़मीं पे उतरा हुआ क़ाफ़िला सितारों का
दिलाये याद समा प्यार की बहारों का
जो तुम नहीं हो तो कैसे मेरा चराग़ जले
हमारे दिल में ...
Comments/Credits:
% Transliterator: K Vijay Kumar