jab tere nain muskuraate hai.n - - Mehdi Hasan
- Movie: non-Film
- Singer(s): Mehdi Hasan
- Music Director:
- Lyricist:
- Actors/Actresses:
- Year/Decade: unknown
View: Plain Text, हिंदी Unicode,
जब तेरे नैन मुस्कुराते हैं
ज़ीस्त के रंज भूल जाते हैं
क्यूँ शिकन डालते हो माथे पर
भूल कर आ गए हम जाते हैं
कश्तियाँ यूँ भी डूब जाती हैं
नाख़ुदा किसलिये डराते हैं
इक हसीं आँख के इशारे पर
क़ाफ़िले राह भूल जाते हैं