jab mohabbat javaan hotii hai
- Movie: Jawaan Mohabbat
- Singer(s): Mohammad Rafi
- Music Director: Shankar, Jaikishan
- Lyricist: Hasrat Jaipuri
- Actors/Actresses: Shammi Kapoor, Balraj Sahni, Nirupa Roy, Asha Parekh, Rajendra Nath
- Year/Decade: 1971, 1970s
View: Plain Text, हिंदी Unicode,
जब मोहब्बत जवान होती है
हर अदा इक जबान होती है
तुम जहाँ प्यार से क़दम रख दो
वो ज़मीं आसमान होती है
जब मोहब्बत जवान ...
गुंचे-गुंचे में हँस रहे हो तुम
इन ख़्यालों में बस रहे हो तुम
यूँ मेरे दिल में बस रहे हो तुम
जैसे मुरली की तान होती है
जब मोहब्बत जवान ...
कुछ कहो तो कहा नहीं जाता
दर्द दिल का सहा नहीं जाता
बिन तुम्हारे रहा नहीं जाता
हाय मुश्क़िल में जान होती है
जब मोहब्बत जवान ...
हल्का-हल्का सुरूर होता है
दिल तो मस्ती में चूर होता है
बात जो भी कही नहीं जाती
वो नज़र से बयान होती है
जब मोहब्बत जवान ...