jaavo\-jaavo e mere saadhuu raho guruu ke sa.ng
- Movie: Pooran Bhagat
- Singer(s): K C Dey
- Music Director: R C Boral
- Lyricist:
- Actors/Actresses: Anwari Bai, Kumar, K L Saigal, K C Dey, Kapur, Tara
- Year/Decade: 1933, 1930s
View: Plain Text, हिंदी Unicode, image
आ
जावो-जावो ए मेरे साधू रहो गुरू के संग -२
सोलह बरस पर आये थे इक दिन शान्त रहे हम लोग -२
अब फिर छोड़ चले हम सबको -२
कहो ये कौन है ढंग
जावो-जावो ए मेरे साधू रहो गुरू के संग -२
जितनी दूर भी जाओ रहोगे हिरदय ही के समीप -२
ऐसे ही तुम हर इक युग में -२
बदलो हर इक रंग
जावो-जावो ए मेरे साधू रहो गुरू के संग -२
जावो परमेश्वर को भजते करो भलाई सबकी -२
सब सन्सारी जुड़ जायेंगे -२
पूरन नाम के संग
जावो-जावो ए मेरे साधू रहो गुरू के संग -२
सोलह बरस पर आये थे इक दिन शान्त रहे हम लोग -२
अब फिर छोड़ चले हम सबको
कहो ये कौन है ढंग
जावो-जावो ए मेरे साधू रहो गुरू के संग
Comments/Credits:
% Credits: Urzung Khan % Song courtesy: http://www.indianscreen.com (Late Shri Amarjit Singh)