jaataa huu.N mai.n mujhe ab naa bulaanaa
- Movie: Daadi Maa
- Singer(s): Mohammad Rafi
- Music Director: Roshan
- Lyricist: Majrooh Sultanpuri
- Actors/Actresses: Shashikala, Rahman, Ashok Kumar, Mumtaz, Durga Khote, Beena Roy
- Year/Decade: 1966, 1960s
View: Plain Text, हिंदी Unicode,
जाता हूँ मैं मुझे
अब ना बुलाना
मेरी याद भी अपने
दिल में न लाना
मेरा है क्या मेरी
मन्ज़िल न कोई ठिकाना
जाता हूँ मैं
( प्यासा था बचपन जवानी भी
मेरी प्यासी
पीछे ग़मों की गली
आगे उदासी ) -२
हो मैं तन्हाई का राही
कोई अपना ना बेगाना
मुझे अब न बुलाना
मेरी याद भी अपने
दिल में न लाना
मेरा है क्या मेरी
मन्ज़िल न कोई ठिकाना
जाता हूँ मैं
( मुझको हँसी भी मिली
साये लिये दुख के
खुल के न रोया किसी
काँधे पे झुक के ) -२
हो मेरा जीवन भी क्या है
अधूरा सा इक अफ़साना
मुझे अब न बुलाना
मेरी याद भी अपने
दिल में न लाना
मेरा है क्या मेरी
मन्ज़िल न कोई ठिकाना
जाता हूँ मैं
( था प्यार का इक दिया
वो भी बुझा डाला
धुँधला सा भी कहीं
क्यूँ हो उजाला ) -२
हो अब उन यादों से कह दो
मेरी दुनिया में ना आना
मुझे अब न बुलाना
मेरी याद भी अपने
दिल में न लाना
मेरा है क्या मेरी
मन्ज़िल न कोई ठिकाना