jaane vaale teraa Kudaa haafiz
- Movie: Palki
- Singer(s): Lata Mangeshkar
- Music Director: Naushad
- Lyricist: Shakeel Badayuni
- Actors/Actresses:
- Year/Decade: 1967, 1960s
View: Plain Text, हिंदी Unicode,
जाने वाले तेरा ख़ुदा हाफ़िज़
आज मेरा सलाम लेता जा
मेरे दिल का पयाम लेता जा
जाने वाले तेरा ख़ुदा हाफ़िज़ ...
मैं तेरी ख़ाक हूँ मेरे राही
मुझको भी साथ साथ आने दे
इल्तजा है कि राह में अपनी
आज पलकें बिछाने दे
मुझसे उतना तो काम लेता जा
जाने वाले तेरा ख़ुदा हाफ़िज़ ...
अल्विदा जान-ए-आरज़ू तुझको
ग़म के मारे सलाम कहते हैं
ये लुटे घर, ये प्यार की गलियाँ
ये नज़ारे सलाम कहते हैं
याद्ग़ारें तमाम लेता जा
जाने वाले तेरा ख़ुदा हाफ़िज़ ...
साँस जब तक है मेरे सीने में
मैं तेरा इंतज़ार कर लूँगी
खुश रहे तू ये है दुआ मेरी
मैं तो ग़म से भी प्यार कर लूँगी
प्यार का तू भी नाम लेता जा
जाने वाले तेरा ख़ुदा हाफ़िज़ ...
Comments/Credits:
% Transliterator: K Vijay Kumar