jaane vaale sipahii se puuchho vo kahaa.N jaa rahaa hai
- Movie: Usne Kahaa Thaa
- Singer(s): Chorus, Manna De
- Music Director: Salil Choudhary
- Lyricist: Maqdoom Mohiuddin
- Actors/Actresses: Nanda, Sunil Dutt
- Year/Decade: 1960, 1960s
View: Plain Text, हिंदी Unicode,
जाने वाले सिपाही से पूछो
वो कहाँ जा रहा है
इश्क़ है क़ातिल-ए-ज़िंदगानी
खून से तर है उसकी जवानी
हाय मासूम बचपन की यादें
हाय दो रोज़ की नौजवानी
जाने वाले ...
कैसे सहमे हुए हैं नज़ारे
कैसे डर डर के चलते हैं तारे
क्या जवानी का खून हो रहा है
सुखर् है आंचलों के किनारे
जाने वाले ...
कौन दुखिया है जो गा रही है
भूखे बच्चों को बहला रही है
लाश जलने की बू आ रही है
ज़िंदगी है कि चिल्ला रही है
जाने वाले ...
Comments/Credits:
% Credits: pradeep@watson.ibm.com (Pradeep Dubey) % Transliterator: Shripad Lale (lale@cent.gud.siemens.co.at) % Editor: Anurag Shankar (anurag@astro.indiana.edu)