Browse songs by

jaane merii akhiyo.n ne dekhaa hai kyaa

Back to: main index
View: Plain Text, हिंदी Unicode, image


र : जाने मेरी अंखियों ने देखा है क्या
देखा है क्या
पानी से निकला है चाँद नया -२

मुखड़े पे नन्ही-नन्ही बूँदों के धारे
चन्दा के साथ जैसे छोटे-छोटे तारे
दिन में हैं तारे ये जादू है क्या
पानी से निकला है चाँद नया -२

आ : जाने तेरी अंखियों ने देखा है क्या
देखा है क्या
र : पानी से निकला है चाँद नया -२

आ : नैन किसी के रोते हैं अपना ??
दिन की लाली में देख आई सपना
अंग-अंग किसने रंग भरा
पानी से निकला है चाँद नया -२

र : मैं हूँ पुजारी तू मेरी कला है
जहाँ तेरे पग वहाँ मन भी चला है
क्या है ये नाता ज़रा तू ही बता
पानी से निकला है चाँद नया -२
आ : जाने तेरी अंखियों ने देखा है क्या
देखा है क्या
र : पानी से निकला है चाँद नया -२

View: Plain Text, हिंदी Unicode, image