jaane meraa dil kise Dhuu.NDh rahaa hai
- Movie: Laat Saheb
- Singer(s): Mohammad Rafi
- Music Director: Shankar, Jaikishan
- Lyricist: Hasrat Jaipuri
- Actors/Actresses: Nutan, Shammi Kapoor, Rajendra Nath
- Year/Decade: 1967, 1960s
View: Plain Text, हिंदी Unicode,
जाने मेरा दिल किसे ढूँढ रहा है इन हरी-भरी वादियों में
कभी न कभी तो टकराएगा दिल दिल से इन्हीं आबादियों में
जाने मेरा दिल ...
ये किसकी लगन मंज़िल-मंज़िल हर रोज़ मुझे ले जाती है
ये किसकी तमन्ना सीने में जो आस के दीप जलाती है -२
ओ जाने मेरा दिल ...
झरनों में नहाती जलपरियाँ क्यों जाने मुझे ललचाती हैं
जंगल की कँवारी कलियाँ भी हँस-हँस के क़यामत ढाती हैं
ओ जाने मेरा दिल ...
जब देखे बिना मदहोश हूँ मैं देखूँगा उसे तो क्या होगा
क्या नूर भरी सूरत होगी क्या प्यार भरा जलवा होगा -२
ओ जाने मेरा दिल ...