jaa_e jahaa.N merii nazar
- Movie: Kalpanaa
- Singer(s): Asha Bhonsle
- Music Director: O P Nayyar
- Lyricist: Qamar Jalalabadi
- Actors/Actresses: Ashok Kumar, Ragini, Padmini
- Year/Decade: 1960, 1960s
View: Plain Text, हिंदी Unicode,
जाए जहाँ मेरी नज़र
कलियाँ वहाँ जाएँ बिखर
फिर भी है दिल बेक़रार -२
कहे कोई छलिया तू है हसीं
कहे कोई रसिया माहजबीं
कोई कहे दिलरुबा
कोई रंगीला छैल छबीला
मुझको पुकारे पिया
फिर भी है दिल बेक़रार -२
जाए जहाँ मेरी नज़र ...
कोई कहे ज़ालिम तू है परी
कोई कहे हाय ! तेरी जादूगरी
कोई कहे लूट लिया
कोई अलबेला साँझ की बेला
मुझको पुकारे पिया
फिर भी है दिल बेक़रार -२
जाए जहाँ मेरी नज़र ...
Comments/Credits:
% Transliterator: Arunabha S. Roy % Date: Jan 1, 2003 % Series: GEETanjali % generated using giitaayan