jaa rii jaa rii o kaarii badariyaa
- Movie: Azad
- Singer(s): Lata Mangeshkar
- Music Director: C Ramchandra
- Lyricist: Rajinder Krishan
- Actors/Actresses: Dilip Kumar, Meena Kumari
- Year/Decade: 1955, 1950s
View: Plain Text, हिंदी Unicode,

जा री जा री ओ कारी बदरिया
मत बरसो रे मेरी नगरिया
परदेस गये हैं साँवरिया
जा री जा री ...
काहे घिर घिर शोर मचाये री
मेरा नरम करेजवा जलाये री
मेरा मनवा जले, कोई बस न चले
हाय! तक तक के सूनी डगरिया
जा री जा री ...
जइयो जइयो री देश पिया के
कहियो दुखड़े तू मेरे जिया के
कहियो छम छम रोये, अखियाँ न सोये
हुई याद में पी की बाँवरिया
जा री जा री ...
Comments/Credits:
% Transliterator: K Vijay Kumar
