jaa re jaa re o maakhan chor
- Movie: Champakali
- Singer(s): Mohammad Rafi, Lata Mangeshkar
- Music Director: Hemant Kumar
- Lyricist: Rajinder Krishan
- Actors/Actresses: Suchitra Sen, Bharat Bhushan, Shobha Khote
- Year/Decade: 1957, 1950s
View: Plain Text, हिंदी Unicode,
ल : जा रे जा रे ओ माखन चोर -२
चलेगी ना ये चोरी तेरी जोरा-जोरी
ओ छलिया जा जा काहे मचावत शोर -२
र : कभी ना छोड़ूँ तोरी ये बहियाँ गोरी-गोरी
सजनिया काहे मचावत शोर
ल : ऐसी ठिठोली करो हमसे ना रसिया कौन हो तुम हमारे जी
देखो जी देखो मेरा भोला सा मनवा
समझे नहीं इशारे ओ छलिया
जा रे जा रे ओ माखन चोर ...
र : ओ मैं बन्सी तू तान मेरा तेरा साथ पुराना
ओ रहने दो ये बात चले ना कोई बहाना
मानो ना मानो तुम्हें दिल की क़सम है अपना हमें बनाना
सजनिया काहे मचावत शोर ...
ल : हटो जी हटो मेरी दिल की डगरिया यूँ हमें ना सताओ
र : जाने से पहले मेरे दिल की नगरिया मुस्करा के बसाओ
ल : जानूँ ना जानूँ कैसा दिल है तुम्हारा
पहले दिल तो दिखाओ रे छलिया
जा रे जा रे ओ माखन चोर ...