itanaa husn pe huzuur naa Guruur kiiji_e
- Movie: Mohabbat Isko Kahte Hain
- Singer(s): Mukesh
- Music Director: Khaiyyam
- Lyricist: Majrooh Sultanpuri
- Actors/Actresses: Shashi Kapoor, Nanda
- Year/Decade: 1965, 1960s
View: Plain Text, हिंदी Unicode,
इतना हुस्न पे हुज़ूर ना ग़ुरूर कीजिए
दिल के मारों का ख़्याल कुछ ज़रूर कीजिए
यूँ न फेरिए नज़र मुड़ के देखिए इधर
कहिए जो भी चाहिए इतनी अर्ज़ है मगर
जो हैं आपके उन्हें यूँ न दूर कीजिए
इतना हुस्न पे हुज़ूर ...
रोको ज़ुल्फ़ को यहीं क़ाबू दिल पे अब नहीं
ये दीवाना आपका ज़ुल्फ़ें छू न ले कहीं
यूँ न रूठ के हमें मजबूर कीजिए
इतना हुस्न पे हुज़ूर ...
यह तो जानते हैं हम गुस्सा तुम नहीं सनम
जाते-जाते आपके अब तो रुक गए क़दम
( कहिए है ना दिल की बात ) -२ मंज़ूर कीजिए
इतना हुस्न पे हुज़ूर ...