Browse songs by

ishq mujhako nahii.n vahashat hii sahii - - Saigal

Back to: main index
View: Plain Text, हिंदी Unicode, image


इश्क़ मुझको नहीं वहशत ही सही
मेरी वहशत तेरी शोहरत ही सही

क़ता कीजे ना तआल्लुक़ हमसे
कुछ नहीं है तो अदावत ही सही

हम भी दुशमन तो नहीं हैं अपने
ग़ैर को तुझसे मोहब्बत ही सही

हम कोई तर्क़-ए-वफ़ा करते हैं
ना सही इश्क़ मुसीबत ही सही

कुछ तो दे ऐ फ़लक़-ए-ना-इन्साफ़
आह-ओ-फ़रियाद की रूबत ही सही

हम भी तक़लीम की ख़ूँ डालेंगे
बेनियाज़ी तेरी आदत ही सही

यार के छेड़ चली जाये 'असद'
गर नहीं वस्ल तो हसरत ही सही

Comments/Credits:

			 % Song courtesy: http://www.indianscreen.com (Late Shri Amarjit Singh)
		     
View: Plain Text, हिंदी Unicode, image