ishq me.n maharuumiyaa.N ... jo tum badale jahaa.N badalaa
- Movie: Naach
- Singer(s): Suraiyya
- Music Director: Husnlal-Bhagatram
- Lyricist: Mulk Raj Bhakhri
- Actors/Actresses: Shyam, Suraiyya, Om Prakash, Kuldeep Kaur, Vasti
- Year/Decade: 1949, 1940s
View: Plain Text, हिंदी Unicode,
इश्क़ में महरूमियाँ नाकामियाँ बरबादियाँ
मेरी क़िस्मत में जो लिक्खा है मुझे मालूम है
जो तुम बदले जहाँ बदला नज़र बदली ज़माने की -२
ये आँसू चार बाकी हैं निशानी दिल लगाने की
जो तुम बदले जहाँ बदला
उजड़ना इसको कहते हैं बिगड़ना इसको कहते हैं
के न तिनके रहे ना शाख़ बाक़ी आशियाने की
जो तुम बदले जहाँ बदला नज़र बदली ज़माने की -२
ये आँसू चार बाकी हैं निशानी दिल लगाने की
जो तुम बदले जहाँ बदला
ज़रा रुक जाओ मेरे आँसुओँ बहने से रुक जाओ
अभी तो इब्तेदा ही है मेरे ग़म के फ़साने की
जो तुम बदले जहाँ बदला नज़र बदली ज़माने की -२
ये आँसू चार बाकी हैं निशानी दिल लगाने की
जो तुम बदले जहाँ बदला