ishq hai chaa.Ndii ... ishq bhii kyaa chiiz hai
- Movie: Kurukshetra
- Singer(s): Kumar Sanu, Alka Yagnik, Sonu Nigam
- Music Director: Himesh Reshammiya
- Lyricist: Sudhakar Sharma
- Actors/Actresses: Sanjay Dutt, Mahima Chaudhary
- Year/Decade: 2000, 2000s
View: Plain Text, हिंदी Unicode,
इश्क़ है चाँदी इश्क़ है सोना इश्क़ है हीरे मोती
इश्क़ अगर ना होता लोगों ये दुनिया ना होती
कोई ये बताओ इश्क़ होता है क्या
क्यूं होता है इसमें होता है क्या
कभी दिल घबराए कभी नींद उड़ी जाए
कहीं चैन न आए इश्क़ भी क्या चीज़ है
हो इश्क़ भी क्या चीज़ है
कभी दिल घबराए ...
ये क्या चीज़ है
कभी सपने दिखाए कभी उम्मीदें बढ़ाए
कभी दर्द जगाए इश्क़ भी क्या चीज़ है
हो इश्क़ भी क्या चीज़ है
दिल खोया खोया रहे हो कुछ भी ना अच्छा लगे
ओ जग सारा झूठा लगे ओ महबूब सच्चा लगे
ये तो है ऐसी सज़ा आता है जिसमें मज़ा
कभी सावन बरसाए कभी शोले भड़काए
कई मौसम ये दिखाए इश्क़ भी क्या चीज़ है
हो इश्क़ भी क्या चीज़ है
हो चाहें जो भी उमर हो होता है इसका असर
मुमकिन भुलाना नहीं ओ ये तो है ऐसा सफ़र
दिल से दिल जो मिले होते शुरू सिलसिले
कभी कहा नहीं जाए कभी सहा नहीं जाए
चुप रहा नहीं जाए इश्क़ भी क्या चीज़ है
हो इश्क़ भी क्या चीज़ है