is ishq\-o\-muhabbat kii kuchh hai.n ajiib rasme.n
- Movie: Zulm Ki Pukaar
- Singer(s): Mohammad Rafi, Chandrani Mukherjee
- Music Director: Sonik-Omi
- Lyricist: Varma Malik
- Actors/Actresses: Ranjeeta, Parikshit Sahni
- Year/Decade: 1979, 1970s
View: Plain Text, हिंदी Unicode,
म: इस इश्क़-ओ-मुहब्बत की, कुछ हैं अजीब रस्में
कभी जीने के वादे, कभी मरने की कसमें
फ़: न ये तेरे बस में, न ये मेरे बस में
कभी जीने के वादे, कभी मरने की कसमें
म: कभी इंतज़ार करते, बरसात की रातों में
कभी रात गुज़र जाए, बातों ही बातों में
फ़: इक दर्द मचलता है, इस दिल की नस-नस में
कभी जीने के वादे, कभी मरने की कसमें
फ़: ग़र हमको जुदा कर दें, इक बार जहाँ के सितम
हर बार जनम लेकर, हर बार मिलेंगे हम
म: यूँ अहद-ए-वफ़ा कर लें, आ मिलकर आपस में
कभी जीने के वादे, कभी मरने की कसमें
म: मैं तेरी मोहब्बत में, हर रस्म निभा दूँगा
अपनी नीँदें देकर, तेरे ख़्वाब सजा दूँगा
फ़: ऐसा ही होता है, जब दिल न रहे बस में
कभी जीने के वादे, कभी मरने की कसमें
Comments/Credits:
% Transliterator: Rajiv Shridhar (rajiv@hendrix.coe.neu.edu) % Date: Thu Aug 17, 1995 % Credits: Preetham Gopalaswamy (preetham@connectinc.com) % Editor: Rajiv Shridhar (rajiv@hendrix.coe.neu.edu) % Comments: Pankha Road se Pintu Diwana [46] % Okay, lyrics are not *that* great as u might have started % expecting :-)) but not bad either. A nice, simple worded, happy % song. Humm it with your SOs and live the memories or make some!