insaan ha.Nse yaa ro_e ... kahaanii qismat kii
- Movie: Kahaani Qismat ki
- Singer(s): Mukesh
- Music Director: Kalyanji, Anandji
- Lyricist: Rajinder Krishan
- Actors/Actresses: Dharmendra, Rekha
- Year/Decade: 1973, 1970s
View: Plain Text, हिंदी Unicode,
इन्सान हँसे या रोए जो होना है सो होए
क्या होना है कब होना है लिखने वाला जाने
कहानी कहानी क़िस्मत की
को : कहानी क़िस्मत की
मन ही मन नादान ज़माना समझे के तदबीर बड़ी है
ये न सोचो क़दम-क़दम पर रास्ते में तक़दीर खड़ी है
हार है किसकी जीत है किसकी लिखने वाला जाने
कहानी कहानी क़िस्मत की
को : कहानी क़िस्मत की
कभी अर्श है कभी फ़र्श है दुनिया की रीत पुरानी
कहीं पे सरगम कहीं पे मातम हर इक शै है आनी-जानी
क्यूँ सुख-दुख के मौसम बदले लिखने वाला जाने
कहानी कहानी क़िस्मत की
को : कहानी क़िस्मत की
जीवन के जितने दिन होंगे उसमें इक दिन कम न होगा
जिसने राज़ ये जान लिया है फिर उसको कोई ग़म न होगा
कब तक लगा रहे ये मेला लिखने वाला जाने
कहानी कहानी क़िस्मत की
को : कहानी क़िस्मत की
होते-होते भी अनहोनी बात कोई ऐसी हो जाए
मंज़िल पर राही जब पहुँचे देखे तो मंज़िल खो जाए
अभी हक़ीक़त अभी है सपना लिखने वाला जाने
कहानी कहानी क़िस्मत की
को : कहानी क़िस्मत की