Browse songs by

ik baar tuu ban jaa meraa

Back to: main index
View: Plain Text, हिंदी Unicode, image


( इक बार तू बन जा मेरा ओ परदेसी
फिर देख मज़ा ) -२
मिल जाये मुझे दिल तेरा ओ परदेसी
फिर देख मज़ा -२

( झिनकत झिनकत झिंगिलला
झिंगिलला ) -२
होय ओय होय ओय

जेठ का महीना हो भीगी-भीगी रात हो
बाजरे के खेत में पहली मुलाक़ात हो
हाय पहली मुलाक़ात हो

होय ओय होय ओय

आये जब बेसाख पिया मेले के नज़ारे हों
हाथ में हाँ हाथ तेरा आँखों में इशारे हों
जी आँखों में इशारे हों

फिर देख मज़ा -२

( झिनकत झिनकत झिंगिलला
झिंगिलला ) -२
होय ओय होय ओय

जेठ और अशाड़ में नदी का किनारा हो
पिया तेरी आँखों में प्यार का इशारा हो
हाय प्यार का इशारा हो

होय ओय होय ओय

हो सावन में झूलाऊँ झूला आँगन हो गुलज़ार का
घर-घर में फिर चर्चा हो जी तेरे-मेरे प्यार का
हाय तेरे-मेरे प्यार का

फिर देख मज़ा -२

( झिनकत झिनकत झिंगिलला
झिंगिलला ) -२
होय ओय होय ओय

भादो की बरसात में, दिल न रहे हाथ में
आयें जब पूस पिया हवा सर्द-सर्द हो
तेरे-मेरे दिलों में फिर मीठा-मीठा दर्द हो
हाय मीठा-मीठा दर्द हो

फिर देख मज़ा

इक बार तू बन जा मेरा ओ परदेसी
फिर देख मज़ा

( झिनकत झिनकत झिंगिलला
झिंगिलला ) -२
होय ओय होय ओय

कातक का महीना हो, पास न तेरे आऊँ मैं
रामा मोहे डर लागे सिमटी-सिमटी जाऊँ मैं

आघन की अंधेरी रातें करती हों जब साँ-साँ
रह-रह कर तुम मुझे बुलावो, कहती जाऊँ ना ना
मैं कहती जाऊँ ना ना

फिर देख मज़ा -२

( झिनकत झिनकत झिंगिलला
झिंगिलला ) -२
होय ओय होय ओय

ओय
पोस का महीना हो, मिल लूँ तेरे बाप से
तेरा-मेरा प्यार है कह दूँ तेरे बाप से
मैं कह दूँ तेरे बाप से

होय ओय होय ओय

माघ में तैयारी पिया, फागुन में
फागुन में
फागुन में
मैं कैसे कहूँ
फागुन में सिगाई हो
तेरा दिल करता हो यूँ-यूँ, आँख मेरी शरमाई हो
जी आँख मेरी शरमाई हो

फिर देख मज़ा
इक बार तू बन जा मेरा ओ परदेसी
फिर देख मज़ा

View: Plain Text, हिंदी Unicode, image