Browse songs by

ho o o yaad aane lagii dil dukhaane lagii

Back to: main index
View: Plain Text, हिंदी Unicode, image


लता: आऽ आऽ आऽ

हो ओ ओ याद आने लगी, ओ ओ ओ याद आने लगी
दिल दुखाने लगी हो ओ
चाँदनी रात अब सताने लगी, सताने लगी
हो ओ ओ याद आने लगी

लता: नींद तारों की दुनिया में बसने लगी
आँख सोने को भी अब तरसने लगी
आशा बिरहा के गाने सुनाने लगी, सुनाने लगी
हो ओ ओ याद आने लगी
लता: आऽ आऽ आऽ
रफ़ी: आऽ आऽ आऽ
चैन दिल का न जाने कहाँ खो गया
तुम बिछड़े जहाँ हम, वहाँ खो गया
अपनी दुनिया में बदली सी छाने लगी, छाने लगी
हो ओ ओ याद आने लगी, ओ ओ ओ याद आने लगी

रफ़ी: आऽ आऽ आऽ
लता: आऽ आऽ आऽ
दूर तुमसे हुए दूर जग से हुए
लौट कर दिन न आएँगे बीते हुए
अब मुहब्बत हँसा कर रुलाने लगी, रुलाने लगी
दोनों: हो ओ ओ याद आने लगी, ओ ओ ओ याद आने लगी,
दिल दुखाने लगी हो ओ
चाँदनी रात अब सताने लगी, सताने लगी
हो ओ ओ याद आने लगी

Comments/Credits:

			 % Transliterator: U.V. Ravindra
% Credits: GEETanjali Series, June 7, 2002
		     
View: Plain Text, हिंदी Unicode, image