ho ho raajaa naa jaa dil to.D ke mujhe akelaa chho.D ke
- Movie: Charas
- Singer(s): Lata Mangeshkar
- Music Director: Laxmikant, Pyarelal
- Lyricist: Anand Bakshi
- Actors/Actresses: Dharmendra, Hema Malini
- Year/Decade: 1976, 1970s
View: Plain Text, हिंदी Unicode,
हो हो
राजा ना जा
ना जा ना जा
राजा ना जा दिल तोड़ के मुझे अकेला छोड़ के
नौकरी से छुट्टी ले ले
छुट्टी ना मिले तो आजा
नौकरी छोड़ के -४
राजा ना जा दिल तोड़ के मुझे अकेला छोड़ के
नौकरी से छुट्टी ले ले
छुट्टी ना मिले तो आजा
नौकरी छोड़ के -४
हो रामा हो रामा
हो रामा हो
तुमको मेरी बेचैनी का कारन नहीं बनना था
नौकर नहीं बनना था या फिर साजन नहीं बनना था -२
बरखा में जो प्यासा रखे वो सावन नहीं बनना था
या तो मेरा दिल रख ले
दिल न रख सके तो रख दे ये दिल तोड़ के
न जा अकेला छोड़ के
ऐसी रुत में याद दूजा नाम कोई होता है
पैसे के लिये प्रीतम बदनाम कोई होता है -२
प्यार से ज़ुरूरी भला काम होई होता है
मान ले तू हरजाई
ये ना माने तो देख इधर मुँह मोड़ के
न जा अकेला छोड़ के
राजा ना जा
तेरी जुदाई में मेरी जान निकल जायेगी
दिल की लगी बन के छुरी दिल पे चल जायेगी -२
सैयाँ बिना घूँघट में ये गोरी जल जायेगी
या तू गले से लगा ले
या चुनर ला दे रोऊँ मैं चुनर ओड़ के
न जा अकेला छोड़ के
राजा ना जा
ना जा ना जा
राजा ना जा दिल तोड़ के मुझे अकेला छोड़ के
नौकरी से छुट्टी ले ले
छुट्टी ना मिले तो आजा
नौकरी छोड़ के -४