hamasafar saath apanaa chho.D chale
- Movie: Aakhri Daao
- Singer(s): Mohammad Rafi, Asha Bhonsle
- Music Director: Madan Mohan
- Lyricist: Majrooh Sultanpuri
- Actors/Actresses: Nutan, Shekhar
- Year/Decade: 1958, 1950s
View: Plain Text, हिंदी Unicode,
र : हमसफ़र साथ अपना छोड़ चले
रिश्ते नाते वो सारे तोड़ चले
हमसफ़र साथ ...
आ : हमसफ़र साथ अपना छोड़ चले
रिश्ते नाते वो सारे तोड़ चले
हमसफ़र साथ ...
र : रासता साफ़ था तो चलते रहे
साथ हँसते रहे मचलते रहे
मोड़ आय तो मूँह को मोड़ चले
हमसफ़र साथ ...
आ : सपने टूटे पड़े हैं राहों में
दर्द की धूल है निगाहों में
दिल पे क़दमों के नक़्श छोड़ चले
हमसफ़र साथ ...
र : जब उन्हें हमसे प्यार ही न रहा
रोयें क्या, इन्तज़ार भी न रहा
हम भी दामन को अब निचोड़ चले
हमसफ़र साथ ...
Comments/Credits:
% Transliterator: Surajit A. Bose % Date: March 2, 2001 % Comments: GEETanjali series