hamane dekhaa hai tumhe.n aisaa Gumaa.N hotaa hai
- Movie: Ji Chahta Hai
- Singer(s): Mohammad Rafi
- Music Director: Kalyanji, Anandji
- Lyricist: Hasrat Jaipuri
- Actors/Actresses: Shyama, Rajendra Nath, Rajshri, Joy Mukherjee
- Year/Decade: 1964, 1960s
View: Plain Text, हिंदी Unicode,
हमने देखा है तुम्हें ऐसा ग़ुमाँ होता है
आँख मिलती है तो क्यों दर्द जवाँ होता है
हमने देखा है ...
ऐसा लगता है कि हमदम मेरा वापस आया
मेरे जीवन पे मुहब्बत का नशा सा छाया
दिल में चलने लगा फिर हुस्न का रोशन साया
हमने देखा है ...
जाने क्यों मेरा दिल क़दमों पे झुक जाता है
कोई बिछड़ा हुआ साथी मुझे याद आता है
ये मिलन प्यार भरा किसलिए तड़पाता है
हमने देखा है ...
आज सदियों की मुलाकात निकल आई है
जैसे तूफ़ान से बारात निकल आई है
दिल में रहती थी वो ही बात निकल आई है
हमने देखा है ...