hamako sirf tumase pyaar hai
- Movie: Barsaat
- Singer(s): Kumar Sanu, Alka Yagnik
- Music Director: Nadeem, Shravan
- Lyricist: Sameer
- Actors/Actresses: Bobby Deol, Twinkle Khanna
- Year/Decade: 1995, 1990s
View: Plain Text, हिंदी Unicode,
हमको सिर्फ़ तुमसे प्यार है
कह रही है दिल की बेखुदी बस तुम्हारा इंतज़ार है
हमको सिर्फ़ तुमसे ...
ढूंढते हैं हम तुमको दर ब दर
जाने कब कहां मिलोगे हमसे हमसफ़र
कैसी दूरियां कैसा फ़ासला
हम यहां पे आए सुन के प्यार की सदा
अब ना तुमसे दूर होंगे हम
तुम पे दिल क्या जां निसार है
हमको सिर्फ़ तुमसे ...
जागते रहे हम तो रात भर
एक लम्हा एक पल भी सोई न नज़र
तुम निगाह में तुम ख्याल में
हाल है बुरा हमारा ऐसे हाल में
यूं तो हमपे न करो सितम
हमको तुम पे ऐतबार है
कह रही है दिल की ...