hamaarii saa.Nso.n me.n aaj tak
- Movie: Mere Huzoor (Pakistani-Film)
- Singer(s): Noorjahan
- Music Director: M Ashraf
- Lyricist: Tasleem Fazli
- Actors/Actresses:
- Year/Decade: 1977, 1970s
View: Plain Text, हिंदी Unicode,
हमारी साँसों में आज तक
वो हिना की खुशबू महक रही है
लबों पे नगमें मचल रहे हैं
नज़र से मस्ती झलक रही है
तड़प मेरे बेकरार दिल की
कभी तो उन पे असर करेगी
कभी तो वो भी जलेंगे इस में
जो आग दिल में दहक रही है
वो मेरे नज़दीक आते आते
हया से इक दिन सिमट गये थे
मेरे खयालों में आज तक
वो बदन की डाली लचक रही है
सदा जो दिल से निकल रही है
वो शायर-ओ-नग़मों में ढल रही है
कि दिल के आंगन में जैसे कोई
ग़ज़ल की झांझर छनक रही है