Browse songs by

ham un par bharosaa ki_e jaa rahe hai.n

Back to: main index
View: Plain Text, हिंदी Unicode, image


हम उन पर भरोसा किए जा रहे हैं
मुहब्बत के मारे जिए जा रहे हैं
वो ही हमको धोखा दिए जा रहे हैं
हम उन पर भरोसा ...

दिल-ओ-जान से सबको दौलत है प्यारी
मुबारक ज़माने को हो दुनियादारी
जो करना है हमको किए जा रहे हैं
हम उन पर भरोसा ...

ज़रा देखना हाल मालिक हमारा
है मँझधार नैया न कोई सहारा
मगर जीने वाले जिए जा रहे हैं
हम उन पर भरोसा ...

Comments/Credits:

			 % Credits: This lyrics were printed in Listeners' Bulletin Vol #57 under Geetanjali #47
		     
View: Plain Text, हिंदी Unicode, image