ham tujhase judaa hai.n to kis baat kaa Gam hai - - M Kumar
Back to: main indexView: Plain Text, हिंदी Unicode,
हम तुझसे जुदा हैं तो किस बात का ग़म है
है दर्द तेरा दिल में यही चीज़ क्या कम है
हमने तो कभी प्यार की उजरत नहीं माँगी
फिर आपके माथे पे क्यूँ आज ये ख़म है
बदले में वफ़ाओं के जफ़ायें ही मिली हैं
अब ये ही जफ़ायें तो दिल पे मेरे सम हैं
पूजा क्यूँ उसे हमने सजदे किये हर कद्म
मालूम न था हमको वो पत्थर के सनम हैं