Browse songs by

ham pyaar me.n jalanevaalo.n ko chain kahaa.N

Back to: main index
View: Plain Text, हिंदी Unicode, image


हम प्यार में जलनेवालों को
चैन कहाँ, हाय, आराम कहाँ
हम प्यार में जलनेवालों को ...

बहलाये जब दिल ना बहले, तो ऐसे बहलायें
गम ही तो है प्यार की दौलत, ये कहकर समझायें
अपना मन छलनेवालों को, चैन कहाँ, हाय, आराम कहाँ
हम प्यार में जलनेवालों को ...

प्रीत की अंधियारी मंज़िल में, चारों ओर सियाही
आधी राह में ही रुक जाये, इस मंज़िल का राही
काँटों पर चलनेवालों को, चैन कहाँ, हाय, आराम कहाँ
हम प्यार में जलनेवालों को ...

Comments/Credits:

			 % Credits: Arun V. Mahajan (axm@hutch.proteon.com)
		     
View: Plain Text, हिंदी Unicode, image