ham kaThaputale kaaTh ke ... ham to hai.n khel khilaune
- Movie: Shikast
- Singer(s): Hemant Kumar
- Music Director: Shankar, Jaikishan
- Lyricist: Shailendra Singh
- Actors/Actresses: Nalini Jaywant, Dilip Kumar, K N Singh
- Year/Decade: 1953, 1950s
View: Plain Text, हिंदी Unicode,
हम कठपुतलें काठ के
हमें तू नाच नचाएँ
ऊँचे आसन पे बैठ के
अपना दिल बहलाए
हम तो हैं खेल खिलौने
खेलो जी भर के राम
दुख या सुख जो भी चाहो
ले लो जी भर के राम
खेलो जी भर के राम
हर पल चंचल मन नाचे
हर पल आशा दीवानी
लेकिन हर सपना टूटे
रह जाए दर्द निशानी
छुप छुप करनी करते हो
दिल मे घर कर के राम
दुख या सुख जो भी चाहो
ले लो जी भर के राम
खेलो जी भर के राम
कब तक ये दिल बहकेगा
धोखा देंगी ये अँखियाँ
कब तक छेड़ेंगी मन को
आशा की नटखट कटियाँ
अपनी छाया से डर के
दिल काहे धड़के राम
दुख या सुख जो भी चाहो
ले लो जी भर के राम
खेलो जी भर के राम ...
Comments/Credits:
% Transliterator: Prithviraj Dasgupta % Availability: HMV CD Shikast/ Poonam sdtrk % Date: Dec 29, 2000