ham hai.n to chaa.Nd aur taare
- Movie: Mai Nashe Me Hoon
- Singer(s): Mukesh
- Music Director: Shankar, Jaikishan
- Lyricist: Hasrat Jaipuri
- Actors/Actresses: Raj Kapoor, Mala Sinha
- Year/Decade: 1959, 1950s
View: Plain Text, हिंदी Unicode,
हम हैं तो चाँद और तारे जहाँ के ये रंगीं नज़ारे
हाय रे हाय ओ दुनिया हम तेरी नज़र में आवारे
को : हम हैं तो चाँद ...
जीवन के ये लम्बे रस्ते काटेंगे गाते हँसते
मिल जाएगी हमको मंज़िल इक रोज़ तो चलते-चलते
अरमाँ जवाँ हैं हमारे छूने चले हैं सितारे
हाय रे हाय ...
को : हम हैं तो चाँद ...
इक जोश है अपने दिल में घबराएं न हम मुश्किल में
सीखा ही नहीं रुक जाना बढ़ते ही चले महफ़िल में
करते हैं गगन से इशारे बिजली पे क़दम हैं हमारे
हाय रे हाय ...
हम हैं तो चाँद ...