ham ba.Dii duur chale aa_e hai.n chalate chalate
- Movie: Sangharsh
- Singer(s): Sonu Nigam, Shraddha Pandit
- Music Director: Jatin, Lalit
- Lyricist: Sameer
- Actors/Actresses: Akshay Kumar, Preity Zinta, Ashutosh Rana
- Year/Decade: 1999, 1990s
View: Plain Text, हिंदी Unicode,

हम बड़ी दूर चले आए हैं चलते चलते
आओ अब लौट चलें शाम के ढलते ढलते
हम बड़ी दूर ...
बहके जज़्बात हैं छूने से महक जाएंगे
ऐसे हालात में हम दोनों बहक जाएंगे
बन के तूफ़ां जागे अरमां
दिल की शमा न भड़क जाए यूं जलते जलते
हम बड़ी दूर ...
खुश्बू-ए-इश्क़ है साँसों में बसाने के लिए
ये हसीं ख्वाब है पलकों पे सजाने के लिए
कुछ ना कहना चुप ही रहना
दर्द सीने में न बढ़ जाए यूं पलते पलते
हम बड़ी दूर ...
