ham aapake hai.n hamase to paradaa na kiiji_e
- Movie: Guru Ghantaal
- Singer(s): Mohammad Rafi, Asha Bhonsle
- Music Director: Lachchhi Ram
- Lyricist: Khawar Zaman
- Actors/Actresses: Motilal, Agha, Usha Kiran, Sheela Ramani
- Year/Decade: 1956, 1950s
View: Plain Text, हिंदी Unicode,
र : हम आपके हैं हमसे तो परदा न कीजिए
आ : हम रूठ जाएँगे हमें छेड़ा न कीजिए
र : इक बात मेरी गौर से सुन लीजिए हुज़ूर
आ : फ़रमाइए फ़रमाइए सुन लेंगे हम ज़रूर
र : तिरछी निगाह से हमें देखा न कीजिए
हम आपके हैं ...
क्या झूठ-मूठ बातें बनाने से फ़ायदा
आ : बैठे बिठाए हमको सताने से फ़ायदा
र : यूँ बात-बात पर अजी रूठा न कीजिए
हम आपके हैं ...
आ : डर है कि ज़माना कहीं मजबूर न कर दे
इस प्यार की दुनिया से कहीं दूर न कर दे
र : इन छोटी-छोटी बातों को सोचा न कीजिए
हम आपके हैं ...
Comments/Credits:
% Credits: Ashok Dhareshwar